{"_id":"57a0f4514f1c1b6f152ba188","slug":"young-woman-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने भाई-बहन से नगदी जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने भाई-बहन से नगदी जेवरात लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्सर सवार बदमाशों ने फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर भाई-बहन को आतंकित कर नगदी और जेवरात लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश दोनों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ितों की ओर से थाने में घटना की तहरीर दी गई है।
फुगाना निवासी नितिन मलिक बाइक से अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने थाना तितावी क्षेत्र के गांव जसोई जा रहा था। थाना भौराकलां क्षेत्र में लालूखेड़ी-फुगाना मार्ग पर अलावलपुर गांव के पास दो सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार बहन-भाई को रोक लिया। बदमाशों ने दोनों को आतंकित कर जेवर अंगूठी, चेन, कुंडल और 1500 रुपये लूट लिए।
बाद में बदमाश अपनी पल्सर बाइक से फरार हो गए। सूचना पर एसओ दिगंबर सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सीओ फुगाना अकील अहमद ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर वारदात की जानकारी ली। नितिन मलिक की तहरीर पर पुलिस ने दो बदमाशों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बावरियों के खिलाफ रातभर चला चेकिंग अभियान
बुलंदशहर गैंगरेप की वारदात के बाद जिला पुलिस बावरियों और संदिग्धों की चेकिंग में जुट गई है। पुलिस ने रात दस बजे से तड़के तीन बजे तक हाईवे पर वाहनों को चेक किया। रेलवे स्टेशन और शहर के बाहरी हिस्सों में रहने वाले बावरियों के परिवारों के बारे में जानकारी जुटाई।
बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी से हुई गैंगरेप की घटना के बाद शासन ने प्रदेश में चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ मेले से निपटकर आराम की तैयारी में जुटी पुलिस को डीजीपी के नए फरमान पर पूरी रात हाईवे और बावरियों की बस्तियों में काटनी पड़ी। एसएसपी दीपक कुमार ने रात दस बजे से सुबह तीन बजे तक जिले की पूरी पुलिस को चेकिंग पर लगाया। जिले के सभी सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने रात में हाईवे और ज्यादा आवाजाही वाले मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहनों में बैठे संदिग्धों और सामान आदि की तलाशी ली गई।
उधर, पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रुड़की रोड और बाहरी बस्तियों के आसपास रहने वाले बावरियों को भी चेेक किया। पुलिस ने उनसे उनके मूल निवास की जानकारी ली। सभी के फोटो खींचे गए और परिवार की वीडियोग्राफी भी कराई। उनके पते तस्दीक कर रजिस्टरों में लिखे गए। पुलिस कार्रवाई से बावरिया परिवारों में अफरातफरी मची रही। खुफिया तरीके से भी पुलिस बावरियों पर निगाह रख रही है।