फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young woman murdered in Allahabad

शहर की युवती की इलाहाबाद में हत्या 

Tue, 19 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Young woman murdered in Allahabad
जेल
शहर कोतवाली इलाके की एक युवती की इलाहाबाद में हत्या कर दी गई है। सूत्रों की माने तो शहर कोतवाली पुलिस मामले में इलाहाबाद पुलिस से संपर्क साध रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की युवती का नईमंडी कोतवाली के गांधीनगर निवासी युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब एक माह पूर्व दोनों अपने घरों से फरार हो गए थे।  परिजन उसी दिन से दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। 

युवती के परिजनों को सूचना मिली है कि दस दिन पूर्व इलाहाबाद पुलिस को नाले में पड़े ट्रॉली बैग में एक युवती का शव मिला था। गला दबाकर और सिर में चोट मारकर युवती की हत्या करने की बात सामने आ आई थी।
विज्ञापन


साथ गए युवक के बारे में वहां की पुलिस को कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने शहर कोतवाली से संपर्क साधा और मामले की जानकारी देकर सहायता की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में परिजनों द्वारा कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराए जाने के चलते पुलिस अपने स्तर से ही इलाहाबाद पुलिस से मामले की जानकारी करने में जुटी हुई है। पुलिस ने युवती के नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस ने उसके घर पर भी दबिश दी है। पुलिस मामले के खुलासे में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed