{"_id":"577bfb524f1c1b9a097f9d85","slug":"worker-s-family-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में बंधक है मजदूर का परिवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाराष्ट्र में बंधक है मजदूर का परिवार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी निवासी पीड़ित ने एसपी सिटी को बताया कि कोल्हू स्वामी ने अपने साथियों के साथ उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। पीड़ित ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई तो आरोपी ने महाराष्ट्र के पूना में उसके परिवार को बंधक बना लिया है। पीड़ित को न बेटी मिली है और न ही उसका परिवार बंधकमुक्त हो पाया है। एसपी सिटी ने आरोपी की तलाश में रुड़की में पुलिस भेजी है।
पुरकाजी निवासी तौफीक ने एसपी सिटी संतोष मिश्रा को बताया कि रुड़की के पाड़ली निवासी आरोपी ने उसके परिवार को महाराष्ट्र में चल रहे अपने कोल्हू में मजदूरी कराने के लिए तय किया था। गत वर्ष आरोपी उसके परिवार को वहां लेकर गया था। इसी बीच कोल्हू स्वामी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया।
पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो उसने पीड़ित के परिवार को कोल्हू में ही बंधक बना लिया। आरोपी पीड़िता को रोज धमकी दे रहा है। उसका परिवार महाराष्ट्र के पूना में थाना यवत के गांव नंदूर में बंधक है। वहां की पुलिस भी मामले में कोई सहायता नहीं कर रही है। पीड़ित ने अपने परिवार की सुरक्षा को खतरा बताते हुए उसे महाराष्ट्र से बंधनमुक्त कराने की गुहार एसपी सिटी से लगाई। एसपी सिटी ने पुलिस को रुड़की आरोपी की तलाश में भेजा है। पुलिस ने बेटी की तलाश में भी दबिशें दी हैं।