फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women's ruckus for murder revelations

हत्या के खुलासे के लिए महिलाओं का हंगामा

Sun, 09 Sep 2018 12:20 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 09 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Women's ruckus for murder revelations
revel - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना। दलित युवक की हत्या किए जाने की सूचना पर एसपी देहात फोरेंसिक विभाग की टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों के नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिवार वाले विरोध करने लगे। परिवार की महिलाएं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला चमारान निवासी कपिल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उस समय लापता हुआ था, जब वह कस्बे की नई तहसील के पास ठेले पर केले बेच रहा था। इसी दौरान उसे कोई बुलाकर ले गया। वह वापस नहीं आया तो उसके परिवार वाले ठेली को अपने साथ घर ले गए और शुक्रवार को देर रात के समय पुलिस को दी गई। कस्बे और आसपास के खेतों में परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव, उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र और इंस्पेक्टर प्रभाकर केन्तुरा व जयभगवान यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार की महिलाओं ने कोतवाली में जाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात आलोक कुमार के आश्वासन पर महिलाएं व परिवार वाले संतुष्ट हुए। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता रामकिशन ने अज्ञात में कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह में छठी दलित हत्या
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में लापता दलित युवक की हत्या जिले में पिछले आठ माह में दलित हत्याकांड की छठी वारदात है। इससे पहले दिसंबर 2017 में जहां मंसूरपुर के बुआड़ा फाटक के पास प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई थी, वहीं गांव लुहारी में युवती के साथ गैंगरेप कर उसके साथ ही छह साल के भांजे की भी हत्या कर दी गई थी। जुलाई में पुरकाजी में युवक की और महज दस दिन पूर्व गांव बुड़ीना खुर्द में दलित युवती की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। खाकी के लिए राहत की बात यही है कि कपिल से पूर्व हुई सभी हत्याओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

चरथावल के गांव लुहारी खुर्द गत वर्ष  20 दिसंबर को लुहारी निवासी प्राची पुत्री मोहरपाल अपने छह साल के भांजे नवदीप के साथ खेतों पर गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई थी। बाद में खेतों में प्राची के साथ ही उसके भांजे की भी लाशें बरामद हुईं थीं, जिनकी बेहद निर्ममता से हत्या की गई थी।
प्राची की पीएम रिपोर्ट में उसके साथ हत्या से पूर्व सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की भी पुष्टि हुई थी। पुलिस ने बाद में मुठभेड़ में दूसरे समुदाय के तीन युवकों को प्राची के साथ गैंगरेप व दोहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


उक्त हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। इसके पहले एक दिसंबर 2017 को मंसूरपुर के बुआड़ा फाटक के पास गांव संधावली निवासी प्रॉपटी डीलर विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वर्ष जुलाई 2018 में पुरकाजी में लेनदेन के विवाद में शिवकुमार की हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा था। 30 अगस्त को ही तितावी के गांव बुड़ीना खुर्द निवासी सीमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस जांच में सीमा की हत्या उसके प्रेमी शाहनवाज उर्फ सोनी द्वारा दो युवकों से कराए जाने की बात सामने आई थी, जिसमें पुलिस मुख्य आरोपी को जेल भेज चुकी है, जबकि दो अभी फरार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed