फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elderly man injured in a collision with a bike without a number plate

Sirsa News: बिना नंबर प्लेट वाली बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल

Wed, 14 Oct 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in a collision with a bike without a number plate
सिरसा। हुडा स्थित जेजी कॉलेज के सामने वैदवाला रोड क्रॉस करते समय बिना नंबर प्लेट वाली बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 78 वर्षीय राजेंद्र सिंह घायल हो गए। उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 हुडा निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्टूबर को शाम करीब छह बजे वह अपनी पोती को स्केटिंग के लिए जेजी कॉलेज के सामने छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वैदवाला रोड पार करते समय दो युवकों की बिना नंबर प्लेट वाली बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उन्हें चोटें आईं। सूचना मिलने पर उनका बेटा सुनील कुमार मौके पर पहुंचा और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि सिविल लाइन थाना में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed