फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man arrested with 15,975 pills of drugs, hidden in a cardboard box

Sirsa News: नशे की 15,975 गोलियाें के साथ युवक गिरफ्तार, गत्ते के बॉक्स में छिपा रखी थीं

Wed, 14 Oct 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Young man arrested with 15,975 pills of drugs, hidden in a cardboard box
सिरसा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने रानियां चुंगी क्षेत्र में पंकज निवासी रानियां रोड सिरसा को 15 हजार 975 नशीली गोलियों सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपी और बरामद गोलियों को ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार को टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस रानियां चुंगी स्थित पेट्रोल पंप वाली गली की तरफ जा रही थी। सामने से एक युवक हाथ में गत्ते का बॉक्स लेकर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मौजूदगी में गत्ते के बॉक्स की तलाशी ली तो 15 हजार 975 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed