फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR against five for molesting and assaulting a woman.

Meerut News: महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

Wed, 14 Oct 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
FIR against five for molesting and assaulting a woman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में घासीपुरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि 9 अक्टूबर की शाम उसका जेठ गलत नीयत से उसके कमरे में घुस आया और उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करते हुए जब उसने शोर मचाया तो पति समेत ससुराल वाले पहुंचे। आरोप है कि परिजनों ने आरोपी का पक्ष लेते हुए पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

ससुर पर पेट में लात मारने का आरोप है, जिससे पीड़िता को अंदरूनी चोट व इंफेक्शन हो गया। मारपीट के बाद आरोपी पीड़िता को उसके बच्चे के साथ मवाना में छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed