फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women's abduction

तलाकशुदा महिला का अपहरण

Sat, 10 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 10 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Women's abduction
भोपा। एक युवक अपने पिता और साथी के साथ मिलकर तलाकशुदा पत्नी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व ससुर को साथी समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी और महिला का अतापता नहीं है।
विज्ञापन


भोपा निवासी अनवार की बेटी का निकाह चार साल पहले 2011 को निराना के आस मोहम्मद के साथ हुआ था। उसके दो बेटे रिहान और नवाजिश भी हैं। आरोप है कि पति, ससुर आदि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे थे। बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
विज्ञापन


छोटा बेटा रिहान तलाकशुदा पत्नी के पास और तीन साल का नवाजिश पिता के पास रहता रहा। आरोप है कि बुधवार को पति ने फोन कर तलाकशुदा पत्नी को बड़े बेटे नवाजिश के गंभीर बीमार होने की जानकारी दी थी। बीमारी बेटे को देखने के लिए महिला भोपा में मस्जिद के पास आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान पूर्व पति आस मोहम्मद, ससुर रफीक ने गांव के फरमान के साथ उसका अपहरण कर कार में डालकर ले गए। जानकारी मिलने पर महिला के पिता ने उनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने आरोपी पूर्व ससुर रफीक और फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसआई किरणपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed