{"_id":"58e3edd84f1c1b4c3e5b61e0","slug":"women-on-the-streets-against-liquor-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेकों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 05 Apr 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए अप्रैल से ठेकों कीे जगह बदलने पर महिलाओं द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है। इसके चलते कानून व्यवस्था भंग हो रही है। देर रात महिलाओं ने एक ठेके पर पथराव कर अपना विरोध प्रकट किया था। मामले में प्रशासन चुप्पी साधे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते जनपद में एक अप्रैल से हाईवे पर पडने वाले 114 ठेकों को बंद कर दिया गया था। सभी को नेशनल हाईवे से हटाकर दूसरी जगहों पर खोलने के निर्देश आबकारी विभाग ने दिए थे। इनमें से 51 ठेके हाईवे से 500 मीटर भीतर दूसरी जगहों पर खोल दिए गए थे और बाकी बचे 63 ठेकों के लिए जगह तलाशने को कहा गया था। कुछ जगहों पर ठेकों की जगह बदलने को लेकर महिलाएं सड़कों पर उतर आई है। शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला पर शामली रोड का ठेका गया तो शनिवार शाम और सोमवार सुबह महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर ठेकों पर तैनात कर्मचारियों से भिड़ गईं। सोमवार दिन में जानसठ के बुध बाजार मोहल्ले में ठेका खोलने के विरोध में तहसील पहुंचकर लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। सोमवार देर रात नईमंडी कोतवाली में अलमासपुर रोड पर ठेका खोलने पर सैकड़ों महिलाएं एकत्र हुईं और कर्मचारियों से मारपीट कर पथराव कर दिया। सीओ मंडी ने मौके पर जाकर मामले को शांत किया। महिलाओं की ओर से रोजाना किए जा रहे प्रदर्शन पर प्रशासन ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का और शासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। महिलाओं से बात कर उनकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
डीके सिंह, जिलाधिकारी