फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   woman shot in harsh firing, stirred

हर्ष फायरिंग में महिला को गोली लगी, हड़कंप

Thu, 26 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर। Updated Thu, 26 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
woman shot in harsh firing, stirred
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के शाहबुद्दीनपुर में देर रात मढे़ के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में डांस देख रही महिला गोली लगने से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस ने अपनी ओर से घायल महिला के पति और उसके साथी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पति को जेल भेज दिया गया हैं। 
विज्ञापन


शाहबुद्दीनपुर में पप्पन उर्फ जमशेद पुत्र बहादुर के घर में उसके भाई दिलशाद की शादी है। बुधवार को उसकी बारात मोरना जानी थी। मंगलवार रात को घर में मढे़ का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे बज रहा था जिस पर महिला और पुरुष डांस कर रहे थे। इसी बीच वहीं पप्पन की पत्नी रेशमा अपने देवर की शादी में डांस कर रहे लोगों को देख रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच वहां हुई फायरिंग में एक गोली रेशमा के पैर में आकर लग गई। महिला को गोली लगते ही समारोह में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की, लेकिन परिजनों ने मामले में कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शहर कोतवाली में पुलिस ने अपनी ओर से घायल महिला के पति पप्पन और उसके दोस्त आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आलम तो पुलिस की पकड़ में नहीं आया, लेकिन पुलिस ने पप्पन को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed