फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman commits suicide in Bheankalakan area

जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विवाहिता ने की खुदकुशी

Tue, 24 Apr 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide in Bheankalakan area
प्रतीकात्मक तस्वीर
भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में जेठ द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने से आहत विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि ससुराल वाले और रिश्तेदार भी विवाहिता पर जेठ के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। भौराकलां पुलिस ने आरोपी जेठ को तीन दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव निवासी 28 वर्षीया विवाहिता के साथ 19 अप्रैल की रात को उसके जेठ ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। 20 अप्रैल को विवाहिता ने भौराकलां थाने पर जेठ के खिलाफ दुराचार का प्रयास करना, कपड़े फाड़ना और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


महिला ने रिपोर्ट में बताया था कि 19 अप्रैल की रात वह मकान में अकेली थी। उसका चालक पति बाहर गया था। उसी दौरान जेठ ने छत के रास्ते मकान में घुस कर लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर आतंकित कर उससे रेप का प्रयास किया। महिला के साथ मारपीट कर किसी को इसका जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी जेठ प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर उसी दिन जेल भेज दिया था। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर को भी जब्त कर लिया था। बताया गया है कि जेठ के जेल जाने पर ससुराल वाले और रिश्तेदार उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाल रहे थे, जिससे आहत पीड़िता ने सोमवार सुबह जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और उसे शामली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर अवस्था में उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर शाहदरा, दिल्ली के अस्पताल में लेकर गए, जहां पर शाम को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भौराकलां इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि विवाहिता ने जेठ के खिलाफ रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपी जेठ प्रवीण को जेल भेज दिया था। सोमवार को विवाहिता ने जहर खा लिया। शाहदरा के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दिल्ली में उसके शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं को तरमीम किया जाएगा। इसके अलावा परिजन जो तहरीर देकर उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया 
मुजफ्फरनगर। जेठ की दरिंदगी और ससुराल वाले के व्यवहार से आहत आत्महत्या करने वाली विवाहिता दिल्ली की निवासी थी। वर्ष 2012 में उसकी शादी भौराकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। उसका पति चालक है। विवाहिता दो बच्चों की मां थी। उसकी मौत से दोनों मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 

टिटौड़ा में महिला ने फांसी लगाई
खतौली। महिला ने रविवार की रात को मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहसीलदार से पंचनामा भरवाया। पंचनामा भरने के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृत महिला मानसिक रूप से पीड़ित रहती थी। 

पुलिस के मुताबिक गांव टिटौड़ा निवासी मनोज की पत्नी 35 वर्षीया शर्मिष्ठा ने रविवार की रात करीब आठ बजे ससुराल में कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पंखे में शव लटका देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

खबर मिलने पर रात में बहसूमा से मृतका के परिजन भी गांव टिटौड़ा में आ गए थे। रात करीब 10 किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर सीओ डा. राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके व ससुरालवालों ने पुलिस को बताया कि शर्मिष्ठा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसलिए उसने खुद ही आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।



सीओ ने पंचनामा भरवाने के लिए तहसील से तहसीलदार अमित कुमार को गांव में बुलवाया। तहसीलदार ने परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed