फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Witnessed the murder of the brother of Chairman mown down

चेयरमैन के भाई की हत्या के गवाह को गोलियों से भूना   

Sun, 15 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Witnessed the murder of the brother of Chairman mown down
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिसौली। नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र छतरी के भाई की हत्या के चश्मदीद गवाह की एक दुकान पर बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक अन्य दुकानदार भी घायल हो गया।
विज्ञापन


हमलावर वारदात को अंजाम देकर पैदल ही फरार हो गए। सूचना पर भौराकलां और फुगाना कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घंटों कस्बे के आसपास आरोपियों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। देर रात पुलिस कप्तान बबलू कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


सिसौली निवासी ऋषिपाल (35) पुत्र भुल्लन नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र छतरी के भाई प्रदीप की हत्या में चश्मदीद गवाह था। शनिवार शाम करीब सात बजे वह अपने मोहल्ले धड़ौंचा में घर से कुछ दूरी पर स्थित लाला विपिन की परचून की दुकान पर बैठा था। रात करीब सात बजे चार बदमाश पैदल ही आए और ऋषिपाल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। चार गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लाला विपिन भी गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही भौराकलां और फुगाना थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने लोगों के साथ घंटों आरोपियों की तलाश में कस्बा और आसपास के क्षेत्र को खंगाला, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया।

देर रात एसएसपी बबलू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पता चला है कि चेयरमैन के भाई प्रदीप की हत्या के मामले में अदालत में जल्द ही ऋषिपाल की गवाही होनी थी। दोनों पक्षों में रंजिश का मामला सामने आया है। इस रंजिश में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 


चार दिन पहले ही हटी थी सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। ऋषिपाल की हत्या की आशंका पीड़ित पक्ष को काफी दिनों से थी। दो साल पहले भी ऋषिपाल पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया था। हमले के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षा के लिए एक गनर उपलब्ध करा दिया था। चुनाव के चलते तीन-चार दिन पूर्व ही एसएसपी ने सुरक्षा में तैनात जवान हो हटा लिया था। जिसके बाद ऋषिपाल को बदमाशों ने मौत की नीद सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed