{"_id":"57b75c2b4f1c1ba2506ed2e4","slug":"wasim-was-caught-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकड़ा गया वसीम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पकड़ा गया वसीम
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में वसीम के पकड़े जाने की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे चरथावल मोड़ पर देर रात फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़ा गया बदमाश तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी वसीम है। घायल को मेरठ रेफर किया गया है।
शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी दीपक कुमार ने शहर के सभी थानेदारों को चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार देर रात शहर कोतवाली इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा पुलिस टीम के साथ चरथावल मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया, पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की एक गोली बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की जांघ में लगी। गोली लगते ही दोनों गिर गए। घायल ने पूछताछ में अपना नाम वसीम और अपने साथी का शाहनवाज बताया। घायल वसीम को जिला अस्पताल लाया गया। उसकी जांघ में गोली लगी है। डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ की सूचना फ्लैश होते ही शहर के सभी थानों की फोर्स के साथ ही एसएसपी दीपक कुमार और एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बहादुरी के लिए कोतवाल चमन सिंह चावड़ा को बधाई दी।
बताते चलें कि चार अगस्त दो इसी वसीम ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी चल रही है।