फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Villagers have attacked on police team and many policemen injured including chowki incharge

यूपी: मुजफ्फरनगर में पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी का सिर फटा, कई पुलिसकर्मी घायल

Fri, 05 Nov 2021 12:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Nov 2021 12:26 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में चौकी प्रभारी का सिर फट गया और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
UP News: Villagers have attacked on police team and many policemen injured including chowki incharge
कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में पुलिस पर हमला हो गया। हमले में चौकी प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।

विज्ञापन


ये है मामला
काकड़ा गांव में दीपावली की रात में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में हरसोली चौकी प्रभारी हरीश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ जांच करने पहुंचे। इस दौरान गांव में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। वहीं हमले में चौकी प्रभारी का सिर फट गया और कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भारी पुलिसफोर्स के साथ अफसरों ने गांव में दबिश दी। हालांकि पुलिस की दबिश से पहले ही हमलावर गांव से फरार हो गए और उनके के घरों पर ताले लटके मिले। वहीं हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed