Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cannabis worth one crore seized; truck driver arrested

Muzaffarnagar News: एक करोड़ का गांजा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cannabis worth one crore seized; truck driver arrested
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने 174 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया है, जबकि ट्रक मालिक और तस्करी में शामिल एक अन्य आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर बताया कि नई मंडी पुलिस ने पचेंडा पुल के पास मेरठ की ओर से आए संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक से गांजा बरामद हुआ। ट्रक चालक रहीश निवासी भैसरहेड़ी, थाना छपार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रक भैसरहेड़ी निवासी आसिफ का है। अपने साथियों के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र तक जाता था। विशाखापत्तनम से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर ट्रक में छिपाया जाता था और वापस लौटकर मुजफ्फरनगर, शामली, रुड़की, देहरादून समेत आसपास के जनपदों में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि ट्रक मालिक आसिफ भी उसके साथ था, लेकिन रास्ते में आगे मिलने की बात कहकर ट्रक से उतर गया। पुलिस कार्रवाई में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed