फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Crooks have kidnapped a child for ransom of 50 lakhs in Muzaffarnagar

बेखौफ बदमाश: 50 लाख की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण, तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच और पुलिस

Sun, 05 Dec 2021 07:03 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 Dec 2021 07:03 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में बदमाश बेखौफ हैं। यहां 50 लाख की फिरौती के लिए एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बच्चे की बरामदी के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
UP News: Crooks have kidnapped a child for ransom of 50 lakhs in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुजफ्फरनगर में छपार से पचास लाख रुपये की फिरौती के लिए एक बच्चे शाहबान का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच को बालक की बरामदगी के लिए लगाया है। पुलिस ने देर रात कई जगह दबिश दी और इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन


बारह वर्षीय बच्चे के पिता सत्तार सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और परिवार गांव में रहता है। शाहबान गत 20 नवंबर को घर से खेलने के लिए बाहर निकला था, उसके  बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच परिजनों के पास एक फोन आया और बच्चे की रिहाई के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। तभी से थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच घटना के खुलासे में लगी थी। पुलिस को शनिवार को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे और उसके बाद पुलिस ने शनिवार देर रात कई जगह दबिश दी। इस दौरान चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। 

यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम बच्चे की तलाश कर रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed