{"_id":"610198a46175c444ac7ebe72","slug":"up-news-a-youth-has-murder-by-knife-in-a-village-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: युवक की चाकू से हत्या, गांव में फैली सनसनी, भाइयों से चल रहा था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर: युवक की चाकू से हत्या, गांव में फैली सनसनी, भाइयों से चल रहा था विवाद
Thu, 29 Jul 2021 08:23 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:23 AM IST
सार
एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। मृतक युवक का अपने भाइयों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर यूपी: मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी में मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों ने परिवार के ही एक युवक की गर्दन पर चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी अनुसूचित जाति के रॉकी (24 वर्ष) का अपने ही परिवार के दो भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम रॉकी गांव में कहीं जा रहा था। रास्तें में उसका आरोपी दोनों भाइयों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों ने चाकू से रॉकी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन काफी गहराई तक कट गई और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे रामपुर तिराहा स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिस पर परिजन शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। इसके बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। देर रात तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि परिवार के ही युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें दो भाइयों ने युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। युवक की मौत हो गई है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।