फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime News: The husband has murdered to his wife in a village of Muzaffarnagar

सनसनीखेज वारदात: पत्नी के सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, ये रही बड़ी वजह

Tue, 25 May 2021 01:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 May 2021 01:36 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बसेड़ी गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात के बाद आरोपी तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
UP Crime News: The husband has murdered to his wife in a village of Muzaffarnagar
घटना के बारे में जानकारी करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के गांव बसेड़ी में एक युवक ने अपनी पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक महिला डोली की शादी 12 वर्ष पहले मोनू से हुई थी। पति की मौत हो जाने पर करीब नौ वर्ष पहले उसकी शादी उसके देवर पप्पू से हो गई थी। जिनके दो लड़की व एक लड़का है।
विज्ञापन


मृतक महिला के हिस्से में 27 बीघा जमीन है। इतनी ही जमीन आरोपी के हिस्से में है। आरोपी ने दो बीघा जमीन बेच दी। वह दो बीघा जमीन और बेचने के लिए अपनी पत्नी डोली पर दबाव बना रहा था। वहीं पत्नी जमीन बेचने से इनकार कर रही थी। इसी को लेकर लेकर दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार सुबह पप्पू ने अपनी पत्नी डोली के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के बाद अपने तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के पिता ओमबीर निवासी गांव जीवना थाना मंसूरपुर की तहरीर पर हत्या करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed