फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncontrolled roadways bus rams women and youth

अनियंत्रित रोडवेज बस ने महिला और युवक को रौंदा 

Sun, 21 May 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 21 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled roadways bus rams women and youth
हंगामा करते भाजपाई। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। शहर में सर्कुलर रोड पर शनिवार की देर रात ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित हुई बस ने बाइक सवार युवक और पीछे बैठी महिला को रौंद डाला। युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला ने हॉस्पिटल पहुंचकर दम तोड़ दिया। हादसे से नाराज लोगों ने दोनों शवों को रखकर हॉस्पिटल के बाहर जाम लगा दिया। भीड़ की सीओ सिटी से जमकर हाथापाई हुई। युवती ने सीओ को थप्पड़ मार दिया। इस पर सीओ ने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया। हंगामा बढ़ते देख केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी हॉस्पिटल पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की।       
विज्ञापन


पटेलनगर निवासी कपड़ा व्यापारी कमल जैन (35) की पत्नी प्रीति जैन सर्कुलर रोड स्थित गुप्ता नर्सिंगहोम में भर्ती है। शनिवार शाम कमल जैन अपनी रिश्तेदार महिला कवाल निवासी दीपा जैन (50) के साथ स्कूटी से हॉस्पिटल जा रहे थे। सर्कुलर रोड रेशू विहार तिराहे पर सामने से आई मेरठ डिपो की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर स्कूटी और आइसक्रीम के ठेले को कुचलते हुए पेड़ से जाकर टकरा गई। कमल जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला दीपा ने जिला अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान एकत्र भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और भाकियू नेता राकेश टिकैत ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साई भीड़ शांत नहीं हुई। दोनों के शवों को अस्पताल तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सीओ सिटी तेजवीर सिंह से जमकर हाथापाई और गालीगलौज हुई। आसपास के थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। हंगामा बढ़ने पर केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को अस्पताल में ले जाकर एसपी क्राइम के सामने वार्ता कराई। एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


खाकी को बताया मौत का जिम्मेदार  
मुजफ्फरनगर। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी तेजवीर सिंह जाम खुलवाने पहुंच गए। पब्लिक पुलिस पर आरोप लगा रही थी कि उनकी लापरवाही से ही दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस पैसे लेकर नो एंट्री में वाहनों को घुसा लेती है। इसको लेकर सीओ से धक्कामुक्की हो गई। इस बीच लोग बीच-बचाव के लिए आ गए। भीड़ सीओ को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गई।       


वोट दिया, पर भाजपा   किसी काम की नहीं       
मुजफ्फरनगर। हादसे के बाद भीड़ का गुस्सा भाजपा पर भी फूटा। शव रखकर जाम लगाने के बाद गुस्साए लोग भाजपा नेताओं पर भी भड़क गए। उनका कहना था कि भाजपा को वोट दिया था, लेकिन यह सरकार किसी काम की नहीं निकली। व्यापारी मर रहे हैं, भाजपा कुछ नहीं कर रही। भीड़ को नाराज होते देख भाजपा नेता भी वहां से खिसक लिए।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed