दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टर डीके त्यागी को शुक्रवार देर रात बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ आनन-फानन में जौला के जंगल में पहुंचे। नहर पुलिया के पास पुलिस ने घेरकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस तथा बिना नंबर की चोरी की दो बाइक बरामद की। पकड़े गए बदमाश सचिन पुत्र मूलचंद निवासी ढ़िकौली थाना चांदीनगर जिला बागपत तथा दूसरा बदमाश कुलदीप पुत्र विक्रम निवासी बसी थाना खेकड़ा जनपद बागपत का रहने वाला है। थाना लोनी के दोनों हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं।
बुढ़ाना कोतवाली में भी दोनों बदमाशों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
वर्ष 2012 में सचिन ने लोनी में टेंपू चालक ब्रह्मपाल के साथ लूट करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मृतक ब्रह्मपाल का बेटा अजयपाल इस मुकदमे की पैरवी कर रहा है। दोनों बदमाशों का सचिन पर फैसला करने का प्रयास असफल रहा। इंस्पेक्टर के अनुसार ये दोनों बुढ़ाना से हथियार खरीदने आए थे। हथियार खरीदने के बाद उनकी योजना जौला स्थित पैट्रोल पंप लूटने की थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद उनकी योजना हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे अजयपाल की हत्या करने की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का चालान कर दिया।
गलत नाम बताकर जेल पहुंचा आरोपी
मुजफ्फरनगर। महिला से कुंडल लूटने का आरोपी पुलिस की आंखों में धुल झोंककर गलत नाम से जेल चला गया। पता चलने पर पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है। पता चला है कि आरोपी खतौली से लूट में वांछित है और मेरठ से पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने जेल जाकर उससे पूछताछ की है।
सिविल लाइन पुलिस ने दो दिन पूर्व महिला से कुंडल लूटने के दौरान पकड़े गए जिस युवक को फिरोज निवासी खालापार के नाम से जेल भेजा है, उसका असली नाम शब्बू खान है। आरोपी फर्जी नाम से जेल गया है। बुधवार शाम आनंदपुरी निवासी महिला मंजू देवी से अहिल्याबाई चौक पर बाइक सवार युवकों ने कुंडल लूट लिए थे। झपट्टे के दौरान कान कटने से महिला घायल हो गई थी। एक आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम खालापार निवासी फिरोज बताया था।
प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया है, इसकी जांच की जा रही है। शातिर खतौली से लूट के मामले में वांछित है और मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने से पहले भी एक बार जेल जा चुका है। पुलिस ने जेल में जाकर आरोपी से पूछताछ की है। आरोपी के बारे में तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं।