फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two arrested in honor killings

ऑनर किलिंग में दो गिरफ्तार

Sun, 23 Sep 2018 12:28 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 23 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in honor killings
arrest - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। कुटबा गांव में हुई मनोज शर्मा की हत्या झूठी आन की खातिर की गई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। पूछताछ में हत्यारोपी भाई का कहना है कि बहन सोनिया से शादी करने के बाद मनोज को कुटबा आने से मना किया था। बावजूद 18 सितंबर को वह घर आ गया। इस कारण समाज में होने वाली बदनामी के डर से उन्हें उसकी जान लेनी पड़ी।  
विज्ञापन


पुलिस लाइन के सभागार में  प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मनोज हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि 18 सितंबर को दोघट के नंगला मोजिजाबाद निवासी मनोज शर्मा अपनी पत्नी सोनिया बालियान से मिलने उसके मायके शाहपुर के गांव कुटबा आया था। वहां से उसे सोनिया के भाइयों ने अपने साथ ले जाकर एक खेत में उसकी गला घोंटकर हत्या कर लाश को पांच फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया था, जिसे तीन दिन बाद पुलिस ने बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


मनोज शर्मा की पत्नी सोनिया ने अपने सगे भाइयों सनी उर्फ हेमू, आदेश उर्फ शिवम के साथ ही ममेरे भाई बागपत जिले के गांव जौहड़ी निवासी विशाल उर्फ विशू और फुफेरे भाई गुड्डू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एसएसपी  ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार देर रात हत्यारोपी आदेश उर्फ शिवम व विशाल उर्फ विशू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सनी उर्फ हेमू, कल्लू व अभिषेक फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आदेश उर्फ शिवम ने बताया कि बहन सोनिया के दूसरी जाति के मनोज शर्मा से शादी करने से पूरा परिवार आहत था। हालांकि बाद में उन्होंने मनोज शर्मा को स्वीकार तो कर लिया, लेकिन उसे कुटबा आने से स्पष्ट मना किया गया था। 18 सितंबर को मनोज शर्मा पत्नी सोनिया को सरप्राइज देने
के नाम पर अचानक कुटबा पहुंच गया. तो सामाजिक बदनामी के डर से सोनिया के भाइयों का पारा चढ़ गया। मनोज की बड़े साले सनी उर्फ हेमू से कहासुनी हुई, जिस पर सोनिया के कहने पर मनोज वहां से निकल भागा, लेकिन बाहर निकलते ही उसे विशाल व आदेश ने पकड़ लिया और घेर में ले गए।
वहां से उसे किरणपाल के खेत में ले जाया गया, जहां कल्लू व अभिषेक को भी बुलाने के बाद पांचों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर लाश को पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया।


छठे आरोपी को लेकर ऊहापोह बरकरार

मुजफ्फरनगर। मनोज शर्मा की हत्या में छठे आरोपी की संलिप्तता को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। मनोज की पत्नी सोनिया बालियान का कहना है कि उसके दूर के रिश्ते के एक मामा भी पति की हत्या में शामिल रहा है, जिसे जिले के एक जनप्रतिनिधि का करीबी होने के चलते क्लीनचिट दी जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि छठे आरोपी के तौर पर सोनिया द्वारा बताए गए युवक का भी नाम जांच में सामने आया था, जिसकी संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed