{"_id":"575b0beb4f1c1b261d9c581f","slug":"truck-driver-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक, क्लीनर को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक, क्लीनर को बंधक बनाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
लूट के शिकार हुए चालक और क्लीनर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक चालक और क्लीनर को बंधक बना लिया। बदमाश ट्रक में लदे 180 तेल के कार्टून लूटकर ले गए। ग्वालियर निवासी चालक गयाप्रसाद क्लीनर रवि के साथ बृहस्पतिवार को दस टायरा ट्रक में देहरादून से मैरिको कंपनी के तेल के 570 कार्टून लादकर दिल्ली के लिए चला था।
इन कार्टूनों की कीमत करीब 16 लाख रुपये थी। देर रात करीब एक बजे नेशनल हाईवे पर भैंसी कट और रायपुर नंगली के बीच स्कार्पियो गाड़ी सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक रोकते ही बदमाशों ने चालक और क्लीनर को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश साथ में लाए डीसीएम गाड़ी में ट्रक के अंदर से 180 तेल से भरे कार्टून लादकर ले गए।
बदमाश चालक, परिचालक को हाईवे पर ही ट्रक के पास बंधक बनाकर छोड़ गए थे। शुक्रवार की सुबह दोनों किसी तरह से बंधनमुक्त होकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। लूटे गए कार्टूनों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। चालक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस इस घटना को चोरी मानकर जांच पड़ताल कर रही है।