फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Transformed father to grab land

जमीन हड़पने के लिए बदल दिया बाप             

Tue, 25 Apr 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 25 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Transformed father to grab land
डीएम से मिलते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। शाहपुर के गांव कमालपुर में जमीन कब्जाने के लिए एक युवक ने अपना बाप ही बदल दिया। मां-बाप को बचपन में ही खो चुके एक अभागे का सगा भाई बन गया। इतना ही नहीं जमीन में हिस्सेदारी के लिए अपने पिता की जगह उक्त युवक के पिता का नाम वल्दियत में लिखा दिया। पहचान पत्र और राशन कार्ड भी बनवा लिया। डीएम के सामने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने यह मामला उठाया। इस पर डीएम ने एसडीएम को पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए।             
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष ने डीएम डीके सिंह को बताया कि कमालपुर गांव के दिलभर के पिता रियाजु और माता का बचपन में ही निधन हो गया। गांव के एक सैनी परिवार ने उसे पाला। यही नहीं उसके पिता के नाम की जमीन भी 12 वर्ष की आयु में ही उसके नाम करा दी। इसी के परिवार के युवक अफजाल ने उसकी जमीन में हिस्सा बांटने के लिए पहचान पत्र और अन्य कागजों में अपने पिता का नाम रियाजु लिखवा दिया। शुरुआत में तो किसी को मालूम नहीं हुआ, लेकिन जब उसने जमीन पर दावा किया तो सब हैरान रह गए।
विज्ञापन


गांव वालों ने अधिकारियों को बताया कि रियाजु की दिलभर अकेली संतान है। तहसीलदार सदर के यहां जमीन का मामला चल रहा है। डीएम ने पूरा मामला जानने और कागज देखने के बाद एसडीएम बुढ़ाना से कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर दस्तावेजों से फर्जी नाम हटाने की कार्रवाई करें। इसी के साथ इस मामले की फाईल लेकर तहसीलदार को तलब किया गया है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed