फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Train sprung forward for fear of beating student

पिटाई के डर से ट्रेन के आगे कूदा छात्र

Wed, 14 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Train sprung forward for fear of beating student
छात्र की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने पिटाई के डर से एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।      
विज्ञापन


गांव टिटौड़ा निवासी ओमकार का पुत्र नीशू (15) दादरी के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। पुलिस के मुताबिक छात्र नीशू को उसके पिता ने फीस के पैसे दिए थे। उन पैसों को छात्र ने खर्च कर दिया। छात्र को पैसे खर्च हो जाने के बाद घर जाने पर पिटाई होने का डरा सताने लगा। बुधवार सुबह दस बजे छात्र ने गांव टिटौड़ा और भंगेला के जंगलों के बीच रेलवे लाइन पर उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


छात्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पिता और भाई घटनास्थल पर पहुंचे और क्षत-विक्षत शव को देखकर बिलख-बिलख कर रोने लगे। पिता का कहना था कि नीशू सुबह घर से स्कूल जाने के लिए कहकर निकला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed