फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   To break the wall of the cemetery standoff

कब्रिस्तान की दीवार तोड़ने पर तनातनी

Sat, 27 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
To break the wall of the cemetery standoff
मुजफ्फरनगर। सुजडू़ के कब्रिस्तान में गेट लगाने को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को कहासुनी के बाद गरमा गया। एक पक्ष ने दीवार तोड़ दी।
विज्ञापन


इस पर दोनों ओर के लोग जुटे और तनातनी हो गई। पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले। लोगों को समझाकर लौटाया। मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

शहर कोतवाली अंतर्गत सुजडू़ गांव में कब्रिस्तान है। दो पक्षों में कब्रिस्तान के गेट को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर कहासुनी हुई तो आसपास के लोगों ने सुलह करा दी। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने पहुंचकर दीवार तोड़ दी।

दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर इसका विरोध किया। दोनों तरफ के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान तनातनी के बीच नोकझोंक के साथ गाली-गलौज हुई।

भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस पहुंची। एक पक्ष के लोगों का कहना था कि कब्रिस्तान में दो तरफ से रास्ते हैं, इसलिए दोनों तरफ गेट होना चाहिए। विपक्षी उन्हें शव दफनाने से रोकते हैं। उनकी तरफ के गेट को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में यथासंभव कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इस बीच एक पक्ष के मेहरबान की ओर से तहरीर देकर कब्रिस्तान की दीवार तोड़ने का आरोप लगाया गया। करीब दर्जनभर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed