फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threw stones at police, vandalized

भोपा में बवाल, पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़  

Tue, 21 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 21 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Threw stones at police, vandalized
महिपाल की हत्या के बाद पुलिस से भिड़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 भोपा के कादिपुर के महिपाल हत्याकांड में ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शव रखकर गंगनहर पुल पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, दस लाख रुपये की आर्थिक मदद और मृतक के परिजन  को नौकरी दिलाने की मांग की। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी और पुलिस पर भी पथराव किया।
विज्ञापन


महिला दरोगा सहित  पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने पर गुस्साई पुलिस ने भीड़ पर जमकर लाठियां फटकारी। लाठीचार्ज में महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। इस दौरान मची भगदड़ में कई बाइक सवार रजवाहे में जा गिरे। घंटों तक शव के पास कोई नहीं पहुंचा। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम कादिपुर  निवासी महिपाल की शनिवार को हत्या कर दी गई थी, जिसका शव रविवार को जट मुझेड़ा में मिला था। इस संबंध में महिपाल के भाई कुंवरपाल ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा कायम कराया था। पिछले साल महिपाल के बेटे की भी  हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह महिपाल के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए  ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर सैकड़ों लोग शुक्रताल के लिए चले। भोपा गंगनहर पुल पर  पहुंचकर ग्रामीणों ने शव मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और दस लाख रुपये, मृतक  के एक परिजन को नौकरी की मांग करने लगे। थाना प्रभारी पीपी सिंह और कानूनगो  प्रवीण कुमार जैसे ही लोगों को समझा-बुझा रहे थे तभी मुजफ्फरनगर से आ रही बस को रोककर कुछ लोगों ने उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पुलिस ने ऐसा करने से  रोका तो जाम लगा रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें महिला दरोगा आशारानी, सिपाही प्रवीण कुमार, जयवीर नागर, शैलेश चौधरी, श्यामू यादव  घायल हो गए। हमला होने पर पुलिस ने भी भीड़ पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे मची भगदड़ में कई लोग घायल हो  गए। भगदड़ में दो बाइक और सवार रजवाहे में जा गिरे।

पुलिस के गुस्से को देख साइकिल सवार, ठेली रेहडा  वाले वहीं छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों में सुनील, मोनू, अंकित, सुदेश, प्रकाशी, प्रीति, शीला, ऋषिपाल, बीरमति घायल हो  गए। घंटों तक महिपाल का शव भोपा में ही रखा रहा।  बाद में पुलिस ने कुछ परिजनों को बुलाकर शव को दाह संस्कार के लिए भिजवाया। इस समय भी पुलिस मौजूद रही। 

सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार जौली, एसडीएम जानसठ उमेश कुमार  मिश्र, सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश, एआरएफ एसपी पुरषोत्तम जोशी, कानूनगो प्रवीण  कुमार, भोपा पुलिस सहित, जानसठ, मीरापुर, सिखेड़ा, रामराज, महिला थाना, एआरएफ  के जवान भी यहां तैनात रहे। थाना प्रभारी पीपी सिंह ने बताया गांव कादिपुर में पुलिस बल तैनात कर रखा है।

एसपी देहात राकेश कुमार जौली ने कहा कि महिपाल की  हत्या करने वालों की जल्द गिरफ्तारी होगी। जाम लगाने वाले और पुलिस पर हमला  करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बस मालिक की ओर से दर्ज हुआ मुकदमा
बस में तोड़फोड़ करने वाले सात लोगों के विरुद्ध  बस स्वामी ने मुकदमा लिखाया। मारपीट, गाली-गलौज का भी आरोप लगाया। बस  स्वामी अथाई निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि

सोमवार को उसकी बस  मुजफ्फरनगर से शुक्रताल जा रही थी। जैसे ही बस भोपा गंगनहर पर पहुंची तो वहॉ मौजूद  कंवरपाल, कपिल, मोहित, तेजपाल, शरीशपाल, ओम सिंह, नारायण निवासीगण कादिपुर ने बस को रोक  कर चालक-परिचालक को गाली-गलौज करते हुऐ उनके साथ मारपीट की। इसके साथ बस में तोड़फोड़ भी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानलेवा हमला करने के आरोप में 28 नामजद
 रोड जाम कर पुलिस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने और तमंचों से फायर करने के आरोप में तीन महिलाओं सहित 28 लोगों को नामजद कर 125 लोगों के विरुद्ध  अज्ञात में मुकदमा कायम कराया गया।

थाना प्रभारी पीपी सिंह ने बताया कि  एसआई तेजवीर की ओर से थाने पर पुलिस पर जानलेवा हमला कराने, रोड जाम करने, फायर  करने के आरोप में  कवरपाल, मोहित, रोहित, सुनिल, सन्नी, हरबीर, रोहताश, रामपाल, तेजपाल, ऋषिपाल, अंकित, कपिल, सुरेशपाल, प्रविन्द्र, अंकित, ओमसिह,


राहुल, अनिल, सुदेश, कामेश, देवकौर, लटूर निवासीगण  कादिपुर, बिन्नू, सहपाल, चन्द्रपाल निवासीगण रहकडा, भूपेन्द्र, मदन फिरौजपुर, ब्रजमोहन  बेहडा थ्रू के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया गया है। तीन ट्रैक्टर, एक मारुति, एक  छोटा हाथी भी पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed