फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three killed in road accident in bijnor

सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत

Mon, 08 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 08 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accident in bijnor
बिजनौर में सड़क दुर्घटना में हुई तीन लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रविवार देर शाम रिंग रोड पर पराग डेयरी के निकट दो बाइकें भिड़ गईं। इसी दौरान सामने से आए डीसीएम के नीचे एक बाइक आ गई। इससे शादी से लौट रहे बाइक सवार दंपति समेत तीन की मौत हो गई। चालक डीसीएम को लेकर भाग गया।
विज्ञापन

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी रशीद (55), पत्नी शमशीदा (50) व शमशीदा की भतीजी नाजिश (14) पुत्री अल्लारखा के साथ रविवार सुबह बढ़ापुर के गांव मोहदीपुर में एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। देर शाम करीब आठ बजे तीनों बाइक से लौट रहे थे। बिजनौर में नगीना मार्ग से काली के मंदिर की ओर जा रही रिंग रोड पर पराग डेयरी के निकट रशीद की बाइक दूसरी बाइक से भिड़ गई। 
विज्ञापन


इसी दौरान नगीना रोड की ओर से आ रही डीसीएम के सामने रशीद की बाइक आ गई। डीसीएम ने बाइक पर सवार तीनों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को उठवाकर अस्पताल भिजवाया। उधर, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी अपना वाहन लेकर भाग गए। हादसे की सूचना पर रशीद के रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। इस हादसे के बाद रिंग रोड़ पर जाम के हालात बन गए। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद हो पाई तीनों की पहचान
हादसे के बाद रशीद के टूटे फोन की घंटी बजने के बाद पुलिसकर्मियों ने कॉल रिसीव करके दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर तीनों की पहचान की। अस्पताल में मौजूद गांव खारी के एक व्यक्ति ने बताया कि एक साल पहले ही रशीद के पुत्र की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed