फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three inter-state vehicle-driven thieves

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय तीन वाहन चोर दबोचे, 22 बाइकें और दो स्कूटी भी बरामद हुईं 

Wed, 17 Jan 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 17 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three inter-state vehicle-driven thieves
पकड़े गए बदमाशों के संबंध में जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तितावी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 22 मोटर साइकिलें और दो स्कूटी बरामद की। इन वाहनों को पकड़े गए चोरों ने दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किया था। 
विज्ञापन


एसएसपी अनंत देव ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को पकड़े गए वाहन चोरों के बारे में जानकारी दी। बताया कि तितावी एसओ सूबे सिंह यादव और क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि लालूखेड़ी नहर पटरी से बाइक सवार कुछ बदमाश घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी की।
विज्ञापन


नहर पटरी पर छतैला मोड़ पर दो बाइकों पर चार बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश पुलिस पर फायर कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों मनव्वर पुत्र इकबाल निवासी जिजौला, झिंझाना जिला शामली, दानिश पुत्र फरमान और अहसान पुत्र आस मौहम्मद निवासीगण छतैला से दो तमंचे और चाकू बरामद हुआ।

उनके पास मिली दोनों बाइक भी चोरी की थी। थाने लाकर की गई पूछताछ में उन्होंने काफी संख्या में बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। बाद में पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छतैला के जंगल से चोरी की 20 बाइकें और दो स्कूटी भी बरामद की। फरार हुआ उनका साथी उमरदराज उर्फ काला पुत्र नूसा शामली के गांव बल्ला माजरा का रहने वाला है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

दिल्ली, उत्तराखंड से भी बाइकें चुराईं 
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश काफी समय से बाइकों की चोरी कर रहे थे, जो पहली बार पकड़े गए हैं। इन्होंने दिल्ली, उत्तराखंड, मेरठ, शामली, सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर शहर, चरथावल, खतौली, शाहपुर, बुढ़ाना आदि क्षेत्रों में बाइक चोरी करना स्वीकार किया है।

ये खुद ही हरियाणा और आसपास के जिलों में जाकर पांच से छह हजार रुपये में बाइक बेच देते थे। बरामद 22 बाइकों में से 15 बाइकों की पहचान कर ली गई है, जिनके मुकदमें थानों में दर्ज है, बाकी की पहचान के प्रयास जारी है। जिन लोगों को इन्होंने बाइकें बेची हैं, उन्हें भी बरामद किया जाएगा। 


टीम को 25 हजार का इनाम 
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसओ तितावी सूबे सिंह यादव, एसआई राजकुमार सिंह, सुभाष सिंह, प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल सचिन, अंकित कुमार, सोविंद्र, निर्वेश कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार, कुलवंत मलिक, हरविंदर शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed