{"_id":"6ab12af7d65efa069206a9ce","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-when-her-dupatta-got-caught-in-the-wheel-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101787-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाइक के टायर में दुपट्टा फंसने से महिला की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाइक के टायर में दुपट्टा फंसने से महिला की गिरकर मौत
विज्ञापन
सेक्टर-86 सती चौक के पास हुआ हादसा, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-86 सती चौक के पास हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल के पिछले टायर में दुपट्टा फंसने से एक महिला की गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान खेड़की माजरा गांव निवासी रितु रानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खेड़कीदौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कानूनी कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
हादसा 10 सितंबर को हुआ था। पति रवि कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके कंधे में चोट आ गई थी, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। 10 सितंबर को वह पत्नी रितु के साथ अस्पताल गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह निजी काम से कहीं चले गए। इसके बाद रितु ने ऑनलाइन बाइक टैक्सी की और घर लौट रही थीं। रास्ते में सेक्टर-86 सती चौक के पास अचानक उनका दुपट्टा मोटरसाइकिल के पिछले टायर में फंस गया। इससे वह संतुलन बिगड़ने पर सड़क पर गिर गईं और सिर में गहरी चोट आई।
मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने इसकी सूचना महिला के परिवार को दी। परिजनों ने आकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी शुक्रवार को मौत हो गई।