फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The youth shot himself in village Matheri

ससुराल आए युवक ने खुद को गोली मारी, मोदीपुरम अस्पताल में घायल ने दम तोड़ दिया

Tue, 18 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 18 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
The youth shot himself in village Matheri
मनीष की पत्नी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव मथेड़ी में अपने ससुर की ट्यूबवेल पर पत्नी के सामने ही युवक ने खुद को गोली मार ली। ससुराल वालों ने घायल को मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया है। मृतका की पत्नी ने थाने में पति द्वारा खुदकुशी करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव मथेड़ी निवासी तेजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश ने अपनी पुत्री प्रीति की शादी छह वर्ष पूर्व थाना ककरौली क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी मनीष (29) पुत्र नरेंद्र के साथ की थी। मनीष मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी में दूध की डेयरी चलाता था। करीब छह महीने पूर्व उसने डेयरी बंद कर दी थी और अपने गांव में खेतीबाड़ी करने में लगा था।
विज्ञापन


गांव मथेड़ी में मनीष के साले कपिल की शादी थी। रविवार को बड़ौत क्षेत्र के गांव जोहड़ी में बारात गई थी। मनीष के साथ बारात में उसके दोस्त भी गए थे। पुलिस के मुताबिक बारात में चढ़त के दौरान मनीष ने हर्ष फायरिंग भी की थी। बारात लौटने पर मनीष शाम को अपने दोस्तों के साथ गांव टंढेड़ा चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे मनीष ने पत्नी प्रीति को घर चलने के लिए तैयार होने को फोन किया था। करीब 11 बजे मनीष बाइक लेकर गांव मंथेड़ी में पहुंचा। मनीष अपनी ससुराल में नहीं जाकर घर से 200 मीटर पहले ससुर की ट्यूबवेल पर ही रुक गया। ट्यूबवेल से ही उसने मोबाइल से फोन पर प्रीति से बातचीत की और घर चलने के लिए कहा।

पत्नी ने फोन पर मनीष से कहा कि कंगना खिलाने की रस्म चल रही है। इसलिए घर आ जाओ इसके बाद बच्चों को साथ लेकर घर चलेंगे। प्रीति को शक हुआ कि वहीं पति कुछ अनहोनी न कर बैठे। इसलिए वह दौड़ती हुई ट्यूबवेल पर पहुंची। मनीष ने पत्नी के पहुंचते ही खुद तमंचे से सिर में गोली मार ली। 

प्रीति ने मोबाइल फोन से मायके वालों को घटना की जानकारी दी। ससुराल के लोग घायल मनीष लेकर खतौली में त्यागी नर्सिंग होम में पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। ससुराल वालों ने उसे मोदीपुरम के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। 

मनीष की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल से तमंचा बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रीति ने पुलिस को पति द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर देशराज का कहना है कि चढ़त में हर्ष फायरिंग करने से रोकने पर शायद मनीष नाराज हो गया होगा। इसलिए उसने आत्महत्या करने का कदम उठाया है। हालांकि पत्नी प्रीति ने खुदकुशी करने की तहरीर दे चुकी है। जांच पड़ताल जारी है।


ससुराल में खुशी मातम में बदली
गांव मथेड़ी में तेजेंद्र के परिवार में शादी का माहौल था। रविवार शाम को पिता तेजेंद्र बेटे कपिल के सात फेरे कराकर पुत्रवधू को घर लेकर आया था। सोमवार सुबह परिवार और गांव की महिलाएं दूल्हा और दुल्हन को कंगना खिला रहे थे। परिवार में संगीत का माहौल था और सभी खुशी मना रहे थे। बारात आने के 12 घंटे बाद दामाद ने ऐेसा कदम उठाया कि परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मनीष एक बेटा और बेटी है। मृतक की पत्नी का भी रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed