{"_id":"57b371494f1c1bd0586eb043","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-the-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे का शव छत से लटका मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे का शव छत से लटका मिला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे का शव कमरे की छत से लटका हुआ मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
गांव तुलसीपुर के रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मबीर का भतीजा महेश (42) पुत्र राजबीर सोमवार की शाम को प्रतिदिन की तरह अपने कमरे में सोया था। मंगलवार की सुबह परिवार के लोगों ने महेश का शव कमरे के अंदर छत के कुंडे में रस्सी से लटका हुआ देखा। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतारा।
सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि उसे नशे की लत थी। पहले भी मृतक महेश ने तमंचे से गोली मारकर अपने आपको घायल कर लिया था। उस वक्त उसकी जान बच गई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को किसी तरह की कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।