फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man's body was found in Muzaffarnagar

10 दिन से लापता युवक का शव मिला  

Wed, 27 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in Muzaffarnagar
युवक की लाश मिलने पर पुलिस से नोकझोंक करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली से दस दिनों से लापता युवक का शव मिलने पर परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस से मिलकर आक्रोश जताया। पुलिस द्वारा जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। एसपी सिटी की मौजूदगी में शव को सुपुर्दे-खाक किया गया।। 
विज्ञापन


न्याजूपुरा निवासी महमूद का पुत्र इरशाद कई शादी-विवाह में हलवाई का काम करता था। दस दिन से वह अपने घर से गायब चल रहा था। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर साथ काम करने वाले दो युवकों पर उसके अपहरण का शक जताया था। पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर 23 जुलाई को न्याजूपुरा के लोगों ने शहर कोतवाली में हंगामा किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में रामलीला टिल्ला निवासी अरुण पुत्र लक्ष्मण और छोटू पुत्र राजेंद्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया था। कांवड़ मेले के चलते पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। इसी बीच सोमवार रात इरशाद का शव सिविल लाइन के रुड़की रोड पर पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे न्याजूपुरा के लोगों ने मामले को लेकर पुलिस से रोष प्रकट किया और हंगामा करने लगे। अधिकारियों ने मामले में जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो लोग माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार सुबह हंगामा होने के डर को देखते हुए एसपी सिटी संतोष मिश्रा फोर्स के साथ न्याजूपुरा के कब्रिस्तान में पहुुंचे और शव को सुपुर्दे खाक कराया। युवक की हत्या को लेकर न्याजूपुरा के लोगों में काफी रोष हैं। पुलिस ने अपहरण के मुकदमे का हत्या में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed