{"_id":"577571d24f1c1bd32f79a89f","slug":"the-young-man-s-body-was-found-along-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन नदी के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंडन नदी के किनारे मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
युवक की लाश पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना के गांव नसीरपुर निवासी युवक का शव हिंडन नदी के किनारे पड़ा मिला। उसकी बाइक भी पैरों के ऊपर पड़ी हुई मिली। मृतक के पिता ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव नसीरपुर निवासी राजीव उर्फ राजू (26) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव महलजना और नसीरपुर के बीच हिंडन नदी के किनारे पर पड़ा मिला। उसका मुंह पानी में धंसा हुआ था और बाइक उसके पैरों पर पड़ी हुई थी। मृतक का पिता ब्रह्म सिंह परिजनों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाने पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि राजू बुधवार शाम अपनी ससुराल मेरठ के थाना मुंडाली के गांव डेरियो रछोती गया था। रात के समय उसकी कोई सूचना नहीं मिली। बृहस्पतिवार को उसका शव हिंडन नदी के किनारे पड़ा मिला। बताया कि राजू की ससुराल वालों के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
उसकी पत्नी सर्वेश भी दो महीने से मायके में है। ब्रह्म सिंह ने पुत्रवधू सर्वेश और उसके भाइयों सतपाल, विक्की, गज्जन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ अरुण त्यागी ने बताया कि घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।