फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The two sides in the bloody conflict

ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष 

Fri, 08 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The two sides in the bloody conflict
शाहपुर में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर के मोहल्ला कस्सावान में कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में ईद की नमाज के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ओर के करीब आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। संघर्ष से मोहल्ले में भगदड़ मच गई।  
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को मौके से खदेड़ा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने से घायल युवक को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों में तनाव के हालात बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार लोग समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। 
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी पूर्व सभासद फोंदा कुरैशी और रज्जाक कुरैशी के बीच किसी बात को लेकर ईद की नमाज के बाद तनातनी हो गई। बात बढ़ जाने पर दोनों के समर्थक आमने-सामने डट गए। एक दूसरे के साथ मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने हवाई फायरिंग करनी शुुरू कर दी। झगड़ा होते देख मोहल्ले में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर के आधा दर्जन लोग चोट लगने से लहूलुहान  हो गए। इसी दौरान रज्जाक पक्ष के युवक फिरोज को गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संघर्ष की सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता, सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा और सीओ फुगाना इंस्पेक्टर सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। चोट लगने से फोंदा भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने से  घायल फिरोज को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, वहां से भी गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर किया गया। झगड़े में फोंदा पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला बोल दिया।

मारपीट कर घर में रखे सामान को तोड़ दिया और पूरे घर में तोड़फोड़ मचा दी। रज्जाक पक्ष का कहना है कि पूर्व सभासद उनसे रंजिश रखता है। ईद की नमाज पढ़कर आने के दौरान उसके पक्ष ने हमला बोला है। संघर्ष में फोंदा, तालीम, वसीम, बानो, तनवीर आदि घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। अधिकारियों ने मोहल्ले में एहतियातन पीएसी तैनात कर दी है।

पुलिस ने मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले रखा है। दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। 


दहशत में लोग घरों में दुबके
कस्बे में ईद की नमाज के बाद कुरैशियों में हुए संघर्ष में मारपीट, पथराव और फायर होने से मोहल्ले में हालात तनावपूर्ण हो गए। ईद की तैयारियों में जुटे लोग अपने घरों में दुबक गए। अपने यहां आने वालों को फोन से झगड़े की सूचना देकर कुछ देर आने से मना कर दिया गया। बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद ही लोग अपने घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed