{"_id":"57434f274f1c1bba7d690e71","slug":"the-two-sides-clash-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ की समीक्षा बैठक बनी जंग का मैदान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीडीओ की समीक्षा बैठक बनी जंग का मैदान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 24 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ की बैठक में मारपीट के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा के गांव रुड़कली में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सीडीओ के सामने ही विकास कार्यों को लेकर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के समर्थक भिड़ गए। जिसमें लाठी, डंडे, कुर्सी, ईंट पत्थर चले। दोनों ओर से एक दर्जन लोग घायल हो गए। सीडीओ को कुछ लोगों ने टेंट के पीछे से निकाला। सीडीओ भी घायल होने से बाल बाल बचे।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम रुड़कली को ग्राम पंचायत चुनाव में दो ग्राम पंचायतों में बांट दिया था। एक को रुड़कली फतेहअली और दूसरे को रुड़कली तलाबली का नाम देकर अलग अलग ग्राम पंचायत का दर्जा मिला था। सोमवार को दोनों ग्रामों के विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिऐ सीडीओ अंकित अग्रवाल पहले तो रुड़कली फतेहअली गये।
यहाँ के ग्राम प्रधान मो. कमर आदि सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। इसके बाद रुड़कली तलाबली के मदरसे में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों के बीच सीडीओ विकास कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंचे। वहीं रुड़कली फतेहअली का प्रधान कमर भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे गया। प्रधान कमर के भाई पूर्व प्रधान डॉ उस्मान और रुड़कली तलाबली की ग्राम प्रधान नसीमा के पति मो.शवाब में नाला निर्माण व शौचालय निर्माण को लेकर बहस शुरू हो गयी।
विज्ञापन
इनकी बहस देख दोनों के समर्थक भी कुर्सियों से खडे़ हो गये और हंगामा करने लगे। देखते ही देखते दोनों ओर से कुर्सियां, लाठी डंडे, ईंट पत्थर चलने शुरू हो गये। चारो ओर से घिरा देख सीडीओ को जौली ग्राम प्रधान शाह रजा ने भीड़ के बीच से निकाल कर उन्हें अपनी गाड़ी से गांव से बाहर निकाला। इस घमासान में सीडीओ बाल बाल बचे।
सूचना पर सीओ भोपा सुक्ष्मप्रकाश, थाना प्रभारी पीपी सिंह में फोर्स के मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। झगड़े में दोनों ओर से जान आलम, इमरान, नईम, साकिब, तनवीर, नूरा, आदिल, इकरार, इनाम, नसीम, कसीम आदि सहित एक दर्जन से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका डाक्टरी मुआयना कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसओ ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को सूचीबद्ध कर लिया है।
समीक्षा के दौरान पुलिस नहीं थी
डीएम और सीडीओ के आने की सूचना के बाद भी वहां पुलिस ड्यूटी नहीं लगायी गयी थी। इस विषय में सीओ भोपा का कहना है कि दो सिपाही लगाये गये थे जिनकी जांच पड़ताल जारी है । कार्रवाई की जायेगी।
हंगामे के बीच डिप्टी सीएमओ ने जांच की
भोपा सीएचसी पर तैनात चिकित्सा प्रभारी व वार्ड ब्वॉय के विवाद की जांच करने डिप्टी सीएमओ भोपा सीएचसी पर पहुंचे । हंगामे के बीच उन्होंने जांच की। चार दिन पूर्व यहां तैनात चिकित्सक डॉ. परितोष मुदगल ने वार्ड ब्वॉय मो. खालिद पर जान से मारने आदि का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।
इसी संबंध में सोमवार को डिप्टी सीएमओ प्रवीण चोपड़ा भोपा पहुंचे और मामले की जांच की । हरीश राठी सहित क्षेत्र के लोगों ने डिप्टी सीएमओ से भेंट कर समस्या के समाधान की मांग की। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि जांच कर उच्च अधिकारियों के सामने मामला रखा जाएगा।