फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rape victim threatens self-immolation

गैंगरेप पीड़िता ने दी आत्मदाह की धमकी

Thu, 31 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस नहीं लेने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शहर के एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर पीड़िता ने बताया कि 15/16 मार्च की रात को उसके गांव के ही शाहआलम, तारीख, मूसा, नंजीम और अब्दुस्साम रात में उसे उठाकर खेत में ले गए। पांचों ने उससे गैंगरेप किया। सारे आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। 
विज्ञापन

 

उसका मेडिकल और 164 के बयान भी हो चुके हैं, लेकिन फिर भी पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम गांव में ही घूमकर उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। धमकी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो वह पुलिस ऑफिस के बाहर आत्महत्या कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed