{"_id":"58b9bfb54f1c1b70778307e8","slug":"the-missing-girl-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती की हत्या, शव गंगनहर में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवती की हत्या, शव गंगनहर में मिला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
युवती का शव हाईवे पर रखकर जाम लगाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली से लापता युवती का शव गंगनहर की भोला झाल में फंसा मिला। आठ दिन पूर्व लापता हुई युवती के अपहरण में पुलिस एक युवक को जेल भेज चुकी है। युवती का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सरधना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला लोधा कॉलोनी निवासी सुरेश की पुत्री पूजा (20) उर्फ निधि 23 फरवरी को लापता हो गई थी। परिजन उसी दिन से पूजा को तलाश कर रहे थे, कॉलोनी निवासी अर्जुन के विरुद्ध कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन दिन पूर्व मोहल्ले की महिलाओं ने युवती की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए कोतवाली में इंस्पेक्टर केपी सिंह का भी घेराव किया था। तब इंस्पेक्टर ने युवती को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया था।
शुक्रवार सुबह जिला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र में गंगनहर की भोला झाल पर युवती का शव फंसा मिलने की खबर परिजनों को लगी। परिजन भोला झाल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गंगनगर से बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त पूजा के रूप में की। युवती का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सरधना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर डेढ़ घंटा लगाया जाम
मोहल्ला लोधा कालोनी निवासी लापता युवती का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद गुस्साए लोगों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर करीब डेढ़ घंटे तक जीटी रोड जाम रखा। एसपी सिटी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया।
लोधा कालोनी निवासी पूजा उर्फ निधि का शव मेरठ की भोला झाल से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव मोहल्ले में पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने शव को जीटी रोड पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खतौली और मंसूरपुर पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूजा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान भाजपा के कुछ नेताओं ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो गुस्साए लोगों ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी। नेताओं ने किसी प्रकार उनसे अपना पीछा छुड़ाने में ही भलाई समझी। गुस्साए लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ रहे।
करीब डेढ़ घंटा बाद एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया, तब कहीं जाकर जाम खोला गया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस एक युवक को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।