कचहरी में सरेआम प्रेमी युगल की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी थाना क्षेत्र के बडसू की युवती का पास के ही गांव रामपुर के युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने परिजनों से अलग चुपके से मंदिर में शादी कर रखी है। परिजनों को मामले का पता चला तो गांव में पंचायत हुई और दोनों के मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसी बीच दोनों ने कोर्ट में शादी करने का निर्णय लिया। बुधवार को दोनों दोपहर करीब एक बजे कचहरी पहुंचे और वकील के माध्यम से कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया के बारे में पता करने लगे।
पता चलने पर युवती के परिजन भी कचहरी पहुंचे और दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। प्रेमी युगल की पिटाई होते देख कचहरी में अफरातफरी मच गई। किसी तरह से युवती ने खुद को आरोपियों से बचाया और भागकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई, वहां लोगों की समस्याएं सुन रहे कप्तान को युवती ने रोते हुए घटना की जानकारी दी और आरोपियों से अपने प्रेमी को बचाने की गुहार लगाई। एसएसपी ने तुरंत फोर्स को दौड़ाया और पिटाई करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पकड़वाया।
उधर, आरोपियों से छूटकर प्रेमी जिला चिकित्सालय में जाकर छुप गया। कप्तान ने एसओ सिविल लाइन को प्रेमी युगल को उनकी मनचाही जगह पर छुड़वाने और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओ सिविल लाइन केपीएस चाहल ने बताया कि युवती ने एमए किया हुआ है और युवक चालक है। दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। दोनों को उनकी बताई जगह पर छुड़वा दिया गया है।