फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The firing on the car

बदमाशों ने कार सवारों को गोली मारी

Thu, 24 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 24 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
The firing on the car
खतौली। रेलवे फाटक पर मंगलवार रात बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूटने की कोशिश की। कार पीछे हटाने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से कार सवार दोनों भाई घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव चांदसमंद निवासी रविंद्र पुत्र खेमचंद अपनी स्विफ्ट कार में तहेरे भाई रोहताश पुत्र अतरू को साथ लेकर मंगलवार को गांव मढ़करीमपुर गया था। रात के करीब दस बजे दोनों भाई गांव लौट रहे थे। सफेदा बाईपास का रेलवे फाटक बंद मिला तो रविंद्र ने कार रोक दी।
विज्ञापन


इतने में गेट मैन के कमरे से दो बदमाश बाहर निकले और पिस्टल लेकर कार के बोनट पर चढ़ गए। रविंद्र ने बदमाशों को देखकर कार को पीछे हटानी शुरू कर दी। कार पीछे हटाने पर बदमाशों ने पांच गोलियां चलाईं। चार गोली कार के बोनट पर लगी और एक गोली रविंद्र की गर्दन को रगड़ती हुई बराबर में बैठे रोहताश के कंधे में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए। इसके बावजूद रविंद्र कार पीछे हटाता चला गया। कार नहीं रोकने पर बदमाश कार के बोनट से कूदकर फरार हो गए। कार लेकर घायल दोनों भाई कोतवाली पहुंचे और घटना की पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। घायल रविंद्र की ओर से अज्ञात अज्ञात दो बदमाशों के विरूद्ध पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed