फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The couple from current death

करंट से दंपति की मौत

Mon, 28 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 28 Sep 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोहाना। जंगल में घास लेने गए पति-पत्नी की ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव कर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


रोहाना क्षेत्र के कछौली निवासी इसम सिंह वाल्मीकि (40) पत्नी संगीता (38) के साथ रविवार शाम चार बजे के लगभग जंगल में घास लेने गए थे। एक धान के खेत में ग्यारह हजार की बिजली की लाइन का तार टूट कर गिरा पड़ा था। खेत से गुजरने के दौरान दंपति तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो दोनों के शरीर बुरी तरह से झुलसे हुए पड़े थे। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव से सैकड़ों लोग घटनास्थल की ओर को दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिना मुआवजे के शवों को उठवाने से इंकार कर दिया। अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो एसडीएम सदर, सीओ सदर, तहसीलदार सदर भारी फोर्स के  साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों को देख ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया और शवों को बिना मुआवजे के उठवाने से साफ इंकार कर दिया।

देर रात्रि को अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को यथासंभव मदद का आश्वासन देकर ग्रामीणों का शांत किया।

बिजली बनी काल
बुढ़ाना। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण बवाना गांव के कुछ घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया, जिस कारण एक युवक की करंट से मौत हो गई, जबकि कई घरों के उपकरण फुंक गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव बवाना में रविवार शाम करीब चार बजे मोहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से कई घरों मेें करंट फैल गया।


इसी दौरान संतरपाल का बेटा आशु (19) बिजली की मशीन से चारा काट रहा था, जो अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस  गया। चिकित्सालय के पास ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके अलावा सुनील, ओमपाल और आशु आदि ग्रामीणों के घरों में रखे उपकरण फुंक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed