{"_id":"5c8beed2bdec221469615b77","slug":"tamachya-factory-caught-in-the-forest-of-bhasana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भसाना के जंगल में पकड़ी गई तमंचा फैक्टरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भसाना के जंगल में पकड़ी गई तमंचा फैक्टरी
Fri, 15 Mar 2019 11:58 PM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने गांव भसाना के जंगल में दबिश देकर तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे, मस्कट, तमंचे बनाने के पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमंचे बना रहे थे, जिन्हें देहात क्षेत्र में सप्लाई किया जाता था।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने इंस्पेक्टर यशपाल सिंह व एसआई सोबीर नागर के नेतृत्व में गांव भसाना के एक खेत में दबिश दी। मौके पर दो लोग तमंचे बनाते मिले, जिनमें से एक को रंगेहाथ दबोच लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से नौ मस्कट, सात तमंचे, दस अधबने तमंचों के साथ ही भारी तादाद में तमंचों के पार्ट्स, नाल व असलाह बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए।
एसपी देहात ने बताया कि मौके से पकड़ा गया आरोपी लताफत पुत्र नफीस निवासी नई बस्ती, गांव भसाना है, जबकि फरार बदमाश की पहचान गांव हुसैनपुर कलां निवासी हबीब पुत्र समतुल्ला के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लताफत को जेल भेजा जा रहा है, जबकि हबीब की तलाश की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमंचे बनाने और देहात क्षेत्र में सप्लाई किए जाने का खुलासा किया है, जिससे पूछताछ में तमंचे खरीदने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजमिस्त्री व भैंस पालन का काम करते हैं आरोपी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के गांव भसाना के जंगल में तमंचा फैक्टरी चलाते पकड़े गए दोनों आरोपी काफी शातिर हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से तमंचे बनाकर सप्लाई कर रहे हैं, लेकिन दिखावे के लिए लताफत पुत्र नफीस राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि हबीब पुत्र समतुल्ला भैंस पालन करता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं।