फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Suicide of Rape victim

दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, बीएसएफ जवान ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध  

Sat, 14 Jul 2018 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 14 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Suicide of Rape victim
demo pic
शहर से सटे एक गांव निवासी युवती ने बीएसएफ जवान की बेवफाई से आहत होकर जहर खाकर जान दे दी। पीड़िता ने अपने मृत्यु पूर्व मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए बयानों में जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो क्लिप बनाने और फिर क्लिप वायरल करने की धमकी देकर दोस्त से भी दुष्कर्म कराने का संगीन आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती ने विगत छह जुलाई को जहर खा लिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम युवती के पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि युवती ने मरने से पूर्व मोबाइल में बयान दर्ज किए हैं, जिसमें उसने मौत के लिए मेरठ के टांडा माजरा निवासी बीएसएफ के जवान व उसके दोस्त को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता के अनुसार, युवती के कुछ समय पूर्व उक्त बीएसएफ के जवान से प्रेम संबंध हो गए थे, जिसके बाद उक्त जवान कुछ दिन पूर्व शहर में आया था। आरोप है कि जवान ने युवती को गांव से शहर में बुलाने के बाद कच्ची सड़क स्थित एक मकान में ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान जवान ने अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली और बाद में उक्त क्लिप वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता को अपने दोस्त के साथ भी संबंध बनाने पर मजबूर कर दिया, जिसके बाद उसके दोस्त ने भी युवती से दुष्कर्म किया।


इस धोखे से पीड़िता इतनी आहत हुई कि उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़िता के पिता ने अब आरोपी जवान व उसके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली अनिल कपरवान का कहना है कि तहरीर आई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed