{"_id":"5c48b2bebdec224e4507e051","slug":"sub-inspector-arrested-in-dowry-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
Thu, 24 Jan 2019 12:01 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार को दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम उनके जाट कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। एसआई की पत्नी ने सब इंस्पेक्टर के साथ ही उनके माता-पिता के खिलाफ भी विगत जुलाई माह में महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जाट कॉलोनी निवासी विनीत कुमार सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर हैं और फिलहाल नई दिल्ली के कालकाजी में तैनात हैं। विनीत कुमार की शादी कुछ साल पूर्व मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा निवासी रूबी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। जुलाई 2018 में रूबी ने पति विनीत के साथ ही सास-ससुर के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी समय से महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की कई बार कोशिशें हुईं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
समझौते की हर कोशिश विफल होने के बाद रूबी अब पति व सास-ससुर की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। इसी क्रम में हाल ही में वह एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के समक्ष पेश हुई, जिस पर एसएसपी ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। बुधवार देर शाम महिला थाना पुलिस ने सिविल लाइंस थाना पुलिस के साथ मिलकर आरोपी सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार को उनके जाट कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के मामले में एसआई की गिरफ्तारी की गई है, जिन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।