फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student killed in Muzaffarnagar

छेड़छाड़ पर छात्र की चाकू घोंपकर हत्या  

Tue, 23 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Student killed in Muzaffarnagar
खतौली में छात्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में कोचिंग से लौट रहे दो छात्रों पर चार युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिसमें से एक छात्र की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। वारदात के पीछे साथ में कोचिंग करने वाली एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हमलावर छात्रा के गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


जानसठ के गांव चिंदौड़ा निवासी छात्र अर्जुन (21) पुत्र ननवा पाल और इसी गांव का उसका दोस्त छात्र अनुज पुत्र पप्पू खतौली के कोचिंग करते थे। अर्जुन बीएससी फाइनल और अनुज बीए का स्टूडेंट है। सोमवार को अर्जुन और अनुज कोचिंग से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक शुगर मिल अस्पताल के सामने गांव खानजहांपुर के चार छात्रों के साथ इन दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि खानजहांपुर के छात्रों ने इन दोनों छात्रों के पेट और छाती में चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। शोर मचाने पर आरोपी छात्र वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर भूड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनुज को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की हत्या की सूचना मिलने पर एसएसपी दीपक कुमार, एसपी देहात राकेश जौली घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने घटना के बारे में जानकारी ली। एसएसपी ने पुलिस को छेड़छाड़ और पुरानी रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर भी जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। मृतक छात्र के परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर चार लड़के थे। पूछताछ में जानकारी मिली है कि खानजहांपुर की छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर घटना हुई है। हमलावर भी छात्रा के ही गांव के हैं। छात्रा भी कोचिंग में आती थी। एक-दो दिन पहले छात्रों में इसको लेकर कहासुनी हुई थी। कोचिंग चलाने वाले अध्यापक से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed