फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   stolen in Four houses

ग्राम प्रधान समेत चार घरों में चोरी      

Tue, 25 Apr 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 25 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
stolen in Four houses
चोरी के बाद खुर्द बुर्द किया सामान। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में रविवार रात बदमाशों ने गांव रसूलपुर जाटान में ग्राम प्रधान सहित चार घरों में घुसकर चोरी और लूट की घटना को अंजाम दिया। एक रात्रि में चार घरों में घटना होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।      
विज्ञापन


शाहपुर के गांव रसूलपुर जाटान में रात्रि में बदमाशों ने चार घरों से लाखों का माल साफ करने के साथ वृद्धा को लहूलुहान कर दिया। रात्रि लगभग दो बजे सेवाराम की दीवार फांदकर घुसे बदमाश ने घर खंगालने के बाद कुछ नहीं मिलने पर घर के बरामदे में सो रही बुजुर्ग बलजोरी के कानों के कुंडल झटक दिए, जिससे बलजोरी के कान फट गए और वह लहूलुहान हो गई। शोर मचाने पर जाग होने तक बदमाश फरार हो गया। उसके बाद गांव के ही दूसरे छोर पर स्थित जयवीर एडवोकेट के घर में घुसकर चारपाई पर लगी मच्छदानी को काटकर मोबाइल साफ कर दिया गया।
विज्ञापन


बराबर के मकान में घुसे बदमाशों ने दूसरी मंजिल पर सो रहे शोभाराम के पुत्र के कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा कर नीचे मकान में अलमारी, संदूक व बेड में भरे सामान को खंगाल डाला। अलमारी में रखे 8000 रुपये व अन्य सामान साफ कर दिया। वहीं, बाहर सो रहे शोभाराम की जेब में पड़े 400 रुपये भी ले गए।  गांव में चौथी घटना ग्राम प्रधान नरेश चौधरी के घर पर हुई। मकान के छत पर परिवार के साथ सो रहे प्रधान पुत्र की चारपाई पर रखा 55 हजार रुपये कीमत का फोन चोरी कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed