फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stampede at the station, caught the goods of 40 lakhs

स्टेशन पर छापा, 40 लाख का माल पकड़ा

Sun, 21 Jan 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 21 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Stampede at the station, caught the goods of 40 lakhs
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य कर विभाग की टीमों ने छापामारी कर 40 लाख रुपये का माल पकड़ा है। एक साथ कई टीमों ने कार्रवाई कर करीब 202 नग माल जब्त किया है। बरामद माल की दिल्ली, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना आदि स्थानों से बिना टैक्स जमा कराए और बगैर जीएसटी के खरीद-फरोख्त की जा रही थी।
विज्ञापन


  वाणिज्य कर की जांच की गई तो इसका रिकार्ड नहीं मिला है। इस पर अधिकारियों ने माल जब्त कर लिया, जिसका रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों और कुछ व्यापारियों ने विरोध जताया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में माल को सील कर वाणिज्यकर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


वाणिज्यकर विभाग को रेलवे स्टेशन पर कर चोरी कर माल खरीद-फरोख्त की शिकायत की गई थी। इस पर विभाग ने दो मोबाइल स्क्वॉड तीन दिन से स्टेशन पर लगी हुई थी। यह स्क्वॉड टीम सभी ट्रेनों से उतरने वाले माल पर निगाह रखे हुए थे। इसकी भनक लगते ही व्यापारियों ने माल उठाने से कदम पीछे खींच लिए, तो रेलवे के गोदाम में माल जमा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सुबह स्क्वॉड टीम को साथ लेकर वाणिज्यकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर शरद कुमार शुक्ला ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। तीन टीम बनाकर एक साथ सभी प्लेटफार्म पर उतारे गए माल की जांच की गई। टीमों ने कार्रवाई कर करीब 202 नग माल पकड़ा है। यह सभी माल पंजाब के लुधियाना, अंबाला, अमृतसर, जलांधर, सहारनपुर, दिल्ली, मेरठ, नोएडा आदि क्षेत्रों से बिना टैक्स जमा कराए और जीएसटी दर चुकाए बिना लाया और भेजा जा रहा था। पकड़ा गया माल करीब 40 लाख रुपये की कीमत का है, जिसमें कपड़ों, बर्तनों, आर्टिफिशियल ज्वैलरी के साथ अनेक तरह का माल है।

 मौके पर ही टीम ने जांच-पड़ताल की तो इस माल की बिल्टी नहीं पाई गई है, जिसे टीम ने डीसीएम लगाकर जब्त करना शुरू कर दिया। इसका रेलवे कर्मचारियों ने विरोध जताया। तत्काल ही सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, नई मंडी और सिविल लाइन थाने की पुलिस स्टेशन पर पहुंची। रेलवे कर्मचारियों की शिकायत रेलवे बोर्ड के डीआरएम एसएन सिंह  से की गई है, जबकि व्यापारियों को बिलटी दिखाने की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के दौरान विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर पीएन सिंह, सुशांत मिश्रा, राकेश राव, सुभाष चंद्र, आदि शामिल रहे।

इस संबंध में वाणिज्यकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एसके शुक्ला ने बताया कि रेलवे स्टेशन से बरामद किए गए व्यापारियों के माल की जांच की जा रही है। यह सभी सामान अलग-अलग जीएसटी दरों का है, जिसमें 12, 18 और 28 प्रतिशत तक शामिल हैं, जो व्यापारी बिल्टी दिखाएगा, उसे माल दिया जाएगा। हालांकि पहले डबल पेनाल्टी लगाई जाएगी। यदि कोई माल का स्वामी नहीं आता है तो उस पर एक सौ प्रतिशत जुर्माना लागू किया जाएगा।

शालीमार एक्सप्रेस जाना था माल
मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह कुछ माल शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से जाना था, जो किसी कारणवश लोड नहीं हो सका है। लोडिंग होने से पहले ही इसे पकड़ लिया गया। हालांकि वाणिज्यकर विभाग की टीम रात्रि में स्टेशन पर मौजूद थी, ताकि माल को निकाला नहीं जा सके। वाणिज्यकर की कार्रवाई से जिले के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।


रेलवे कर्मचारियों की मिलीभगत
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर उतरने और भेेजे जाने वाले माल की जांच की जिम्मेदारी रेलवे के गोदाम इंचार्ज पर भी होती है। कितना माल कहां से आया और कहां जाएगा, यह सब रिकार्ड में होता है। जबकि बिना बिल्टी के माल को ट्रेन में लोड नहीं किया जा सकता है। बिल्टी में व्यापारी का पता, माल का वजन और उस पर चुकाए गए सभी सरकारी टैक्स को अंकित करना होता है। यहां पर रेलवे कर्मचारी व्यापारियों के साथ मिलीभगत कर टैक्स में चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed