फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stalking on the police in Tawli village

गोतस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पथराव      

Mon, 09 Apr 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 09 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Stalking on the police in Tawli village
crime
शाहपुर के तावली गांव में गौतस्करों को पकड़ने गई शाहपुर पुलिस पर हमला कर पथराव कर दिया गया। घरों की छतों से अचानक हुए पथराव से पुलिस संभल नहीं पाई। हमले में एक महिला पुलिस कर्मी समेत कई घायल हो गए। मकानों पर दबिश देकर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस की दबिश से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव तावली के रहने वाले तौफीक, याकूब, रहीस और मोटा पुत्रगण शफी तथा याकूब का बेटा दिलशाद गोकशी के आरोपी हैं। इनके खिलाफ शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस कई रोज से लगी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके थे।
विज्ञापन


रविवार को कुछ पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी तो उन्होंने पुलिस को बंधक बना लिया। बताया गया है कि पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई। किसी प्रकार बंधनमुक्त होकर सिपाहियों ने शाहपुर थाने पर इत्तला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह मयफोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने एक-एक आरोपियों के मकानों की तलाशी लेना शुरू किया ही था, कि आरोपियों ने हमला बोल दिया। घरों की छत से चढ़कर पथराव किया गया। इससे पुलिस खुद को संभाल नहीं सकी। 

पथराव होने से गांव में भी अफरातफरी मच गई। हमले में थाने की महिला सिपाही स्वाति समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि बाद में पुलिस ने याकूब के पुत्र दिलशाद को दबोच लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।


घायल पुलिस कर्मियों का शाहपुर सरकारी अस्पताल पर उपचार कराया गया। पुलिस पर हमला होने से गांव में दहशत पसर गई। ग्रामीणों ने घरों के ताले लगाकर खुद को कैद कर लिया। देर रात तक आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई जारी थी। इससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed