फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP leader's uncle's house robbed of 10 million

सपा नेत्री के चाचा के घर 10 लाख की लूट

Thu, 26 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर। Updated Thu, 26 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
SP leader's uncle's house robbed of 10 million
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मीरापुर। गांव मुझेड़ा सादात में बदमाशों ने मंगलवार देर रात सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव के चाचा के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर नगदी, जेवरात समेत करीब 10 लाख का सामान लूट लिए। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात राकेश जौली ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।  पीड़ित परिवार से जानकारी लेने के बाद उन्होंने बताया कि डकैती का खुलासा जल्द किया जायेगा। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे ग्राम मुझेड़ा सादात निवासी कासिम पुत्र नज्जू के मकान में चार बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर में महिलाओं और बच्चों सुल्तान 3 वर्ष व शहरान 9 माह को गन प्वाइंट पर लेकर मकान के स्टोर में बंद कर दिया। दो बदमाश नकाबपोश थे। बाकी के चेहरे खुले हुए थे। स्टोर में बंधक बनाने से पूर्व बदमाशों ने महिलाओं को आतंकित कर उनसे घर में रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी की जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद अलमारियों की चाबी लेकर करीब 25 तोले के सोने के जेवर, 50 तोले चांदी के जेवर तथा 68300 रुपये व तीन मोबाइल लूटकर करीब 3 बजे फरार हो गये। करीब डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला और इत्मिनान से माल लेकर मकान का मुख्य गेट बाहर से बंद कर निकल गए। बदमाशों के जाने के कुछ देर बाद किसी तरह स्टोर में बन्द महिला ने दरवाजा खोला और शोर मचाया। पीड़ित कासिम की भतीजी सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव तरन्नुम जहां ने एसओ जयभगवान यादव को फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 4 बजे सीओ जानसठ जगदीश सिंह ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से बात की तथा आसपास जंगल में बदमाशों को तलाश कराया। दिन निकलने के साथ लूट की जानकारी पर सैकड़ों लोग पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। सपा नेता तरन्नुम जहां का कहना है कि सभी बदमाश हथियारों से लैस थे और उन्होंने महिलाओं व बच्चों की हत्या की धमकी के बल पर घटना को अंजाम दिया है। मीरापुर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।

वारदात के खुलासे को टीम गठित
मीरापुर।  बुधवार दोपहर बाद एसपी देहात राकेश जौली फिंगर प्रिंट्स टीम, डाग स्क्वायड व सर्विलांस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे । एसपी ने महिलाओं व बच्चों से घटना की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि किसी मुखबिर की सूचना के आधार पर ही घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।  वारदात के खुलासे के लिये विशेष टीम गठित कर दी गयी हैं। 

दंपति सहित बाइक सवारों से लूटपाट
खतौली। बुआड़ा रोड पर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दंपति सहित दो बाइक सवारों को लूट लिया। बुढ़ाना निवासी इंतजार पुत्र रफीक पत्नी मुनीजा के साथ मंगलवार रात करीब 9.30 बजे बाइक से गांव खानजहांपुर में रिश्तेदारी से वापस बुढ़ाना जा रहा था। बुआड़ा रोड पर पीर के पास पहले से घात लगाए खड़े आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दंपति को रोक लिया।


बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचों के बल पर इंतजार से 2200 रुपयों की नगदी, मोबाइल तथा उसकी पत्नी मुनीजा से सोने के कुंडल, अंगूठी लूट ली। इस दौरान खतौली की ओर से जा रहे दो बाइक सवारों को भी इन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर बाइक सवार नदीम से दो हजार रुपयों की नगदी व मोबाइल तथा दूसरे बाइक सवार राहुल से तीन हजार रुपये की नगदी, मोबाइल लूट लिया।


पीड़ितों ने भूड़ चौकी पर पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है चौकी पर पुलिस ने पीड़ितों की मदद करने के बजाए, उनको डरा धमकाकर भगा दिया। पीड़ितों ने पुलिस की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed