फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SO opened front against women, fiercely commotion

महिला एसओ के खिलाफ खोला मोर्चा, जमकर हंगामा

Mon, 28 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 28 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
SO opened front against women, fiercely commotion
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। महिला एसओ के खिलाफ महिलाओं ने  मोर्चा खोला दिया। पीड़ित महिला के ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


एसओ के रवैये से क्षुब्ध होकर थाने में महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर सीओ सिटी और दो थानों की पुलिस  महिला थाने पहुंची। गांधी कॉलोनी निवासी मीनू चौधरी की शादी वर्ष 2014 में  जाट कॉलोनी निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालियों से उसका विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया, लेकिन पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी। रविवार को पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर महिला थाना एसओ से मिली। आरोप है कि पीड़िता द्वारा कार्रवाई के मामले में जानकारी चाही तो एसओ उस पर बिफर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर भाजपा नेता सरिता गौड़ भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंची और एसओ के व्यवहार को लेकर थाने में हंगामा काटा। शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा, सीओ सिटी डॉक्टर तेजबीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाया। बाद में अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर महिलाएं चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed