फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shot shopkeeper in Meerpur

बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारी, हालत नाजुक     

Tue, 07 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shot shopkeeper in Meerpur
घटनास्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर में बदमाशों ने मंगलवार रात एक दुकानदार को गोली मार दी। सीने में लगी गोली के कारण उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया है। सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। गोली मारने का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है। देर रात तक इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।      
विज्ञापन


मीरापुर के निकटवर्ती गांव रसूलपुर निवासी 30 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र जयपाल के साथ यह वारदात हुई। जोगेंद्र कसबे के पड़ाव चौक पर किराना की दुकान करता है। साथ ही वह दूध भी बेचता है। मंगलवार रात करीब आठ बजे जोगेंद्र दुकान बंद करके डेयरी पर दूध डालकर बाइक से अपने घर जा रहा था। गांव से पहले भैरोवाला मंदिर के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए खड़े बदमाशों ने उसे रोका और सीने में दाईं ओर गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड कर आए। परिजनों को सूचना दी तो परिजन भी आ गए। परिजन उसे लेकर तुरंत जानसठ सीएचसी पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरोंने उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। गोली मारने की खबर पाकर सीओ जानसठ और मीरापुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से जानकारी ली। बताया गया कि जोगेंद्र की कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश चल रही है। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में उसे गोली मारी गई है। देर रात तक पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed